राजकुमार भगत
गैस के दाम कम करना चुनावी स्टंट
पाकुड़।04 सितंबर सोमवार को पाकुड़ पुराना सदर अस्पताल के निकट कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा गैस,पेट्रोल,डीजल एवं अन्य सामानों के दरों में वृद्धि के विरुद्ध किया जाएगा। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहीं। उन्होंने कहा कि आगामी पांच राज्यों होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा चुनावी स्टंट बनाने हेतु गैस के दामों में 200₹ कम कर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। पिछले 9 वर्षों में यह ख्याल नहीं आया।₹200 कम करने के बाद भी आज भी गैस की कीमत ₹960 है। और तो और भाजपा सरकार ने सब्सिडी भी बंद कर दी ।अब जब चुनाव सामने आ रहा है तो उन्हें गरीबों की याद आ रही है, जो क्षणिक है और चुनावी स्टंट है, इससे अधिक और कुछ नहीं।इस पृक्षय में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा भाजपा के विरुद्ध धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार करेंगे। उन्होंने सभी जिला कमिटी,प्रखंड कमिटी तथा प्रकोष्ठों कमिटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता से अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं।






