Search

April 29, 2026 12:17 pm

एक सप्ताह के अंदर करें ओटो एवं टोटो के चेचिस नम्बर का निबंधन,नही तो जप्त होंगे वाहन।

सतनाम सिंह

पाकुड़। जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पी.एम कुजुर ने जिले के सभी ई-रिक्शा ,टोटो चालकों से अपील की है कि सभी अपने ई-रिक्शा टोटो का चेचिस नम्बर का निबंधन एक सप्ताह के अन्दर संबंधित कार्यालय से कराना सुनिश्चित करेगें। निर्धारित समयावधि में ई-रिक्शा टोटो का निबंधन नहीं कराने पर वाहन जाँच के दौरान पकड़े जाने पर वाहनों को जप्त करते हुए मोटरवाहन अधिनियम 1988 की सुसंगत धाराओं के तहत जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!