Search

April 29, 2026 12:08 pm

आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में मांझी परगना लाहांती बैसी की मासिक बैठक की गई।

धीरेन साहा

महेशपुर आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में मांझी परगना लाहांती बैसी की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा की गई। बैठक में प्रधान एवं लेखा होड़ के सम्मान राशि का ससमय भुगतान हो, सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर भी ग्राम प्रधान की भागीदारी सुनिश्चित हो और उनको भी इन योजनाओं की जानकारी दी जाए तथा वर्तमान झारखंड सरकार द्वारा पेसा एक्ट की नियमावली जो तैयार की गई है। उस पर भी चर्चा की गई। बैठक में डॉ. संतोष कुमार बेसरा, संजय बेसरा, समाजसेवी निर्मला मुर्मू व ग्राम प्रधान कमलाकांत मुर्मू, शिखर सोरेन, धोने मरांडी, रमेश टुडू, अनिता मरांडी, सुरुज हांसदा, मरियम मरांडी सहित अन्य ग्राम प्रधान एवं लेखा होड़ उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!