Search

April 29, 2026 12:11 pm

शिक्षकों के सम्मान में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 11 पोधों का वृक्षारोपण किया

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय पाकुड़िया में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार एवं शिक्षकों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि दिए इस अवसर पर विद्यालय में खेलकूद, भाषण, क्विज़, रंगारंग प्रोग्राम, डांस आदि कार्यक्रम के तहत पारितोषिक वितरण विद्यालय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया।साथ ही, बी0आर0 सी0 स्टाफ के द्वारा शिक्षकों का सम्मान करते हुए विद्यालय प्रांगण में11 पौधों का वृक्षारोपण किया गया जिसमें -मूंगा (सहजन/सोंटी) ,शरीफा एवं फूलों का पौधा शामिल है। मौके पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यालय के अध्यक्ष सचिव कोसाध्यक्ष उपस्थित थे।

IMG 20230905 WA0073

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!