Search

April 29, 2026 10:55 am

पाकुड़ में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है…लोग कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के ठाकुरबारी मंदिर ,इस्कॉन मंदिर ,राधा गोविंद मंदिर ,मदन मोहन बाड़ी,दूधनाथ मंदिर में सुबह से ही विशेष रूप से पूजा अर्चना का आयोजन किया गया…वही शहर के इस्कॉन मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है…भजन कृतन सहित भव्य तरीके से पूजा अर्चना हो रहा है…लड्डू गोपाल को झूला में रखकर झुलाया जा रहा है…और भक्तिमय माहौल बना हुआ है…इसके साथ-साथ मंदिरों में आकर्षक फूलों से साथ सजाया किया गया है…इसके साथ-साथ आकर्षक लाइट भी लगाए गए हैं…कई मंदिरों में विशेष रूप से पूजन का भी आयोजन किया गया…और कई मंदिरों में पूजा अर्चना किया जा रहा है…जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी खास रौनक देखा गया… लोग बाजारों में फल व प्रसाद सामग्री की खरीदारी कर रहे है…वही पुलिस के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है…

बाईट-1-सत्यबाग प्रभु, मुख्य पुरोहित, इस्कॉन मंदिर, पाकुड

IMG 20230907 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!