बजरंग पंडित
भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते शनिवार शाम को महेशपुर लोकल कमेटी की ओर से प्रखंड के अंबेडकर चौक पर महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. नुक्कड़ सभा में जिला कमेटी सचिव गोपीन सोरेन ने कहा कि हमारे मुख्य मांग यह है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा अनाज सहित 14 आवश्यक वस्तुओं का दिया जाना सुनिश्चित करना, पेट्रोल डीजल और रसोई गैस पर लगाई गई चार्ज को वापस लेना, मनरेगा के लिए आवंटन बढ़ाने तथा शहरी बेरोजगारों के लिए रोजगार गारंटी बनाने साथ ही बेरोजगारी भत्ता के लिए एक केंद्रीय योजना का कानून बनाने एवं राज्य एवं केंद्र सरकार से सभी रिक्त पदों पर अभिलंब बहाली करने की मांग शामिल है. नुक्कड़ सभा में गोपीन सोरेन के अलावे मानिक दुबे, ताला बास्की, हुडिंग सोरेन, जिकिरीया शेख, रुहुल अमीन, लुकास मरांडी, सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.





