Search

April 29, 2026 8:45 am

उपयुक्त ने कोल कंपनी के प्रतिनिधियों , व प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ की बैठक

सतनाम सिंह

पाकुड़। सोमवार को समरनालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023- 24 सीसीआर अंतर्गत की जाने वाले कार्यों का विस्तार से चर्चा किया गया एवं सीएसआर से कंपनी अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के विकास करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया । उपायुक्त ने अमड़ापाड़ा प्रखंड में मेडिकल कैंप व कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों को सीएसआर मद का उपयोग अमड़ापाड़ा प्रखंड में अधिक से अधिक करने,तथा प्रकृति विहार पार्क को सौन्दयीकरण करने का निर्देश दिया। एंडेवर अकादमी को लेकर उपायुक्त ने नये भवन का चयन करने का निर्देश दिय। नये भवन मिल जाने के बाद बैच की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार,बीजीआर के वाइस प्रेसिडेंट अनिल रेड्डी, एवं विभिन्न कोल कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

IMG 20230911 WA0022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!