बजरंग पंडित
पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तलवा गांव के बेलपहाड़ी मिशन के पीछे एक आम का पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बुधवार शाम को पुलिस ने बरामद किया था । इस मामले को लेकर मृत्तक की मां मरियम मरांडी गुरूवार को पाकुडिया थाना पहुचें और थाने में लिखित शिकायत कर यूडी कांड संख्या 03/2023 दर्ज करवाया है । शिकायत में उल्लेख किया गया है कि मेरा मृत्तक बेटा का दिमागी संतुलन ठीक नही था। विक्षिप्त होने के वजह से पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया होगा । पुलिस पीड़िता के शिकायत पर यूडी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम हेतु पाकुड़ भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है ।





