अमर भगत
रामा पहाड़िया को अविलंब छोड़ें, वन विभाग अपने हरकतों से आए बाज
पाकुड़। अमड़ापाड़ा। हिल एसम्बली पहाड़िया महासभा झारखंड के बैनर तले पहाड़िया महिला पुरुष बच्चे बच्चियों ने अमड़ापाड़ा वन कार्यालय में आकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
मालूम हो कि वन विभाग अमड़ापाड़ा द्वारा वन क्षेत्र में पहाड़ पर अवैध तरीके से खेती करने मामले को लेकर वन विभाग अमड़ापाड़ा द्वारा रामा पहाड़िया को एफ आई आर दर्ज कर जेल भेज दिया गया । अन्य पांच के ऊपर एफआईआर दर्ज किया है ।जिसको लेकर पहाड़िया समाज में वन विभाग अमड़ापाड़ा के ऊपर आक्रोश जताया और विभिन्न विभिन्न गांव के पहाड़िया समुदाय के लोग वन विभाग कार्यालय अमड़ापाड़ा पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया और कहा वर्षों से हमारे दादा परदादा पहाड़ो में खेती करते आ रहे हैं लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। लेकिन न जाने क्यू हमारे समाज के एक भाई को पकड़ लिया गया जो कदाचित नही होनी चाहिए । हम गरीब लोग है, हमलोग अपने समाज के भाई को छुड़ाने और बचने आए है ।अगर वन विभाग हमारे भाई को नही छोड़ेंगे हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सभी पदाधिकारी सहित सरकार को पत्राचार कर न्याय की गुहार लगाते हुए वन विभाग अमड़ापाड़ा की मनमानी रवैया पर विभागीय कार्रवाई की मांग करेंगे। वही अमड़ापाड़ा रेंजर राम बालक प्रसाद सभी के समक्ष आकर पहाड़िया समाज के लोगो को समझाते हुए उनको हर संभव मदद करने का आस्वासन दिए और कहा रामा पहाड़िया का बेल ग्रांटेड हो गया है ।बहुत जल्द रामा पहाड़िया आपलोगो के बीच होंगे। जहां तक होगा हम मदद करेंगे।जरूरत पड़ेगी तो हम सरकार तक आपकी बात को पहुँचाएगे। आस्वासन मिलने पर हिल एसम्बली पहाड़िया महासभा झारखंड के शिवचरण मालतो,डेविड मालतो,कामदेव पहाड़िया,मोतीलाल पहाड़िया ,जामा पहाड़िया,चंद्रदेव पहाड़िया ने अपनी मांग पत्र रेंज ऑफिसर को शौपा और कहा मंगलवार तक हमारी मांग पूरी नही होगी तो हम पुनः विरोध प्रदर्शन करेंगे।







