अमर भगत
अमड़ापाड़ा(पाकुड़): थाना क्षेत्र के सलपत्रा गांव में स्थित आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में कार्यरत महिला एएनएम पचास वर्षीय हेलेना हेंब्रम की एक जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हो गई।मृतक महिला सलपतड़ा गांव की ही जनमटोला के निवासी बतायी जा रही है। वही गांव के ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हेलेना हेंब्रम घर में अकेले रहती थी। उसके पति एवं एकलौती विकलांग पुत्री की मृत्यु पहले हो चुकी है। उसका देवर एवं भतीजा अलग रहते हैं। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताते हुए कहा की गुरुवार रात को हेलेना हेम्ब्रम सेंटर पर ही सोई थी। लगभग डेढ़ बजे रात में उसके हाथ के उंगली में सांप ने काट लिया जिसकी जानकारी वह खुद गांव में ग्रामीणों को दी। स्थानीय ग्रामीण ईलाज के लिए सीएचसी हॉस्पिटल ले गए।जहाँ महिला की स्थिति को बहुत ही गम्भीर होते देख परिजनों के द्वारा पाकुड़ सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया।जहाँ सदर अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।





