अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर व उप स्वास्थ्य केंद्र, एवं प्रखंड के पांच हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में परिवार कल्याण दिवस के तहत कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड के कुल 42 दंपतियों के बीच टोकन गिफ्ट के तौर पर प्रोत्साहन हेतु घरेलू जरूरी सामग्रियों का वितरण किया गया । इस बाबत डॉ अभय कुमार यादव ने बताया कि प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्र पर छः छः दंपतियों को टोकन गिफ्ट पुरस्कृत किया गया। और आगे बताया कि जिस दंपत्ति को शादी के दो वर्ष बाद ही बच्चा हुवा तथा जिनके पहले एवं दूसरे बच्चे के बीच तीन साल का अंतराल रहा एवं दो बच्चों के बाद बंध्याकरण किया है। वैसे आदर्श दंपत्ति को आज प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया । मौके पर डॉ मुकेश मंडल, एमपीडब्ल्यू प्रभात कुमार , जोगेश कुमार सहित अन्य सभी स्वास्थ्यकर्मी एवं सहिया साथी उपस्थित थीं ।






