Search

April 29, 2026 6:10 am

पाकुड़िया शौर्य जागरण रथ पहुंचने को लेकर किया गया बैठक

पाकुड़िया संवाददाता राम जन्मभूमि अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा निकाली गई शौर्य जागरण रथ यात्रा 29 सितंबर को दुमका के रास्ते पाकुड़िया होकर पाकुड़ पहुंचने को लेकर भव्य स्वागत पूजा पाठ करने हेतु पाकुड़िया बजरंगबली मंदिर में गुरुवार देर शाम को विश्व हिंदू परिषद, गायत्री परिवार सहित विभिन्न राजनीतिक संगठन के लोगों द्वारा सामूहिक एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पाकुड़ जिला दायित्वान कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। वही बजरंग दल जिला संयोजक संदीप मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितंबर को शौर्य जागरण रथ दुमका से होकर दोपहर बाद पाकुड़िया एवं शाम को महेशपुर पहुंचेगी इसके बाद 30 सितंबर को पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, के रास्ते साहिबगंज जिला प्रवेश कर जाएगी,रथ में भगवान श्री राम जी के मंदिर का छोटा सा दृश्य भक्तों के पूजा के लिए रामसेतु पत्थर और कुछ साधु संत रहेंगे। वहीं बैठक में प्रखंड में रथ प्रवेश को लेकर रथ यात्रा प्रमुख, सह प्रमुख, रथ यात्रा संयोजक, सहसंयोजक, रथ स्वागत प्रमुख एवं रथ सुरक्षा प्रमुख का चयन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि रथ का स्वागत के लिए पाकुड़िया से करीब 200 की संख्या में मोटरसाइकिल का जत्था थाना क्षेत्र के राजदाहा पहुंचेगी पाकुड़िया पहुंचने पर फूलों की बारिश कर रथ का स्वागत किया जाएगा। रथ का दर्शन के बाद रथ यात्रा महेशपुर के लिए रवाना हो जाएगी। मौके पर जिला से संदीप मंडल, सौरभ भगत, मोतुला दत्ता,जयंत टुडू,प्रखंड से अमर भगत, शंभू भगत, प्रमोद कुमार सिंह, भुवनेश्वर नाथ ओझा, विजय कुमार भगत, निलय कुमार दास, कन्हाई पाल, मनोज वर्मा, बबलू कुमार गोस्वामी, गुड्डू चौधरी जयदेव साहू सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!