Search

April 29, 2026 6:10 am

भैंसा लड़ाई एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड के कागजोल गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को भैंसा लड़ाई एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी माझी हांसदा के द्वारा आदिवासी रीति रिवाज में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी माझी हांसदा ने दर्शको को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता जनजातीय समाज के संस्कृति का एक हिस्सा है. बताया कि जनजातीय समाज के आखिरी पायदान में उपस्थित जनजातीय समाज के लोगों का विकास हो. इसको लेकर हम सभी जनजातियों को आगे आने की आवश्यकता है. बताया कि जिस सपने को लेकर जनजातीय समाज के विकास को लेकर झारखंड की स्थापना हुई है. वह सपना अभी भी अधूरा है. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल टुडू,
चुड़का कोड़ा, होपना मुर्मू, सेवन कोड़ा, फूलबाबू कोड़ा, संजय कर्मकार, राजेन मरांडी, प्रदीप टुडू सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!