सतनाम सिंह
अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन बर्दाश्त नहीं : डीसी
पाकुड़। जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं भंडारण पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में अनुमण्डल पदाधिकारी हरिवंश पंडित के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। मौके पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, ज़िला खनन पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी, खान निरीक्षक, थाना प्रभारी मुफस्सिल एवं जिला पुलिस के सशस्त्र बल के साथ नरोतमपुर एवं वनविक्रमपुर गांव में स्टोन चिप्स लदे होने की सूचना पर जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने कारवाई की।वाहनों को जब्त करने के कार्रवाई के क्रम में अनेकों के संख्या में ग्रामीणों के द्वारा वाहन ले जाने का विरोध किया गया। तदुपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया ।जिसके उपरांत कुल 04 ट्रेक्टर क्रमश ट्रेक्टर संख्या – WB 93-2681 ,ट्रेक्टर संख्या-JH17W-3877,
, ट्रेक्टर संख्या-WB57E- 6894
ट्रेक्टर इंजन संख्या- E3592015 उपरोक्त सभी ट्रैक्टरों के ट्रोली में अतिरिक्त एंगल एवं पटरा लगाकर क्षमता से अधिक लगभग 250 घनफुट पत्थर चिप्स खनिज सहित वाहन को जप्त कर पुलिस लाइन पाकुड़ में सुरक्षित रखा गया है। वाहन मालिक, चालक एवं संबंधित खनिज विक्रेता की पहचान करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की करवाई जारी है।







