धीरेन साहा
महेशपुर प्रखंड के सभागार में शनिवार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में 15 वें वित्त आयोग की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल ने की. बैठक में 15 वें वित्त आयोग का मासिक प्रतिवेदन गोरमेंट्स टैक्स खाता का बिबरणी, योजनाओं का निरीक्षण को लेकर चर्चा कर कई दिशा निर्देश दी गई. मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, पंचायती राज प्रखंड समन्यवयक सायम अख्तर के अलावे जेई, सचिव व मुखिया मौजूद थे।





