Search

April 29, 2026 4:53 am

पाकुड़िया में केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार दुमका द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

सतनाम सिंह

गीत एवं नाटक विभाग के कलाकारों ने डायन प्रथा के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया साथ ही चित्रांकन निबंध सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

पाकुड़िया केंद्रीय संचार ब्यूरो, दुमका द्वारा राजकीय कृत प्लस टु उच्च विद्यालय पाकुड़िया में शनिवार को पोषण माह, हिंदी पखवाड़ा, मेरी माटी मेरा देश, स्वच्छता ही सेवा, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर कन्या फुटबॉल प्रतियोगिता, जागरूकता रैली एवं परिचर्चा आयोजित किया गया।इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स द्वारा मेरी माटी मेरा देशअभियान के तहत पाकुड़िया प्रमुख,उप प्रमुख, पंचायत के मुखिया द्वारा कलश में चावल लिया गया।कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें पाकुड़िया प्रमुख कालिदास मरांडी,उप प्रमुख अर्चना देवी,मुखिया अनीता सोरेन,विद्यालय की प्राचार्य प्रमिला टुडू,हेल्थ सेंटर के डॉ मुकेश मंडल, शिक्षक आमोद राय,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह भाजपा कोर कमेटी के मेंबर हृदयानंद भगत,नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्सअशरफ शेख व किंशुक नाग शामिल हुए।इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना कारीगरों के लिए वरदान है। सीबीसी ने पाकुड़िया के कारीगरों को सम्मानित कर उनके प्रोत्साहन का उत्कृष्ट कार्य किया है। वहीं प्रमिला टुडु प्राचार्य कहा की ने केंद्रीय संचार ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम में बताए गए सुझावों और उपस्थित डॉक्टर महोदय की सलाह को अपने दिनचर्या में शामिल करने का सलाह दिया। डॉक्टर मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि पाकुड़ जिला व पाकुड़िया प्रखंड पोषण के मामले में पीछे है : सभी लोग विशेष कर बच्चियों पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही मौके पर प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन एवं सम्मान हेतु कुम्हारिन का काम करने वाली अंजू देवी,साइकिल मरम्मत करने वाले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, काम करने वाले अजय रविदास, दर्जी का काम करने वाले रिंकू साहू एवं कुम्हारिन काजल कुमारी को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से अंग वस्त्र व भेट देकर सम्मानित किया गया।गीत एवं नाटक विभाग के कलाकारों ने डायन प्रथा के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया और देश भक्ति गीत से लोगों का दिल मोह लिया।प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना पर जागरूकता रैली का सांकेतिक आयोजन किया गया।स्वच्छता ही सेवा पर कन्याओं का फुटबॉल मैच आज के कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र रहा और विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया चित्रांकन, निबंध, क्विज व फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

IMG 20230923 WA0042
IMG 20230923 WA0043
IMG 20230923 WA0040
IMG 20230923 WA0041

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!