अब्दुल अंसारी
Also Read: फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।
पाकुड़िया अपर समरहर्ता पाकुड़ के निर्देश पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आगामी 26 सितंबर मंगलवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी अंचलाधिकारी किरण डांग ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि दाखिल खारिज भू लगान एवं अन्य राजस्व संबंधी वादों का निपटारा में प्रगति लाने हेतु राजस्व शिविर का आयोजन आगामी मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित की जायेगी।इस शिविर में प्रखंड के दाखिल खारिज भू लगान एवं अन्य राजस्व संबंधी वादों का निपटारा किया जाएगा।





