Search

April 29, 2026 4:47 am

मिनी हेंब्रम ने खेलो इंडिया वूमेनस ट्रेक साइकिलिंग लीग में लहराया परचम

सतनाम सिंह

जीता रजत व कांस्य पदक, हुई सम्मानित

पाकुड़। भारत सरकार के खेल मंत्रालय खेल विभाग एवं युवा कार्य एवं भारतीय खेल प्राधिकरण तथा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान व झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन केनेतृत्व में सिधु कान्हु वेलोड्रम स्टेडियम खेलगाँव राँची में आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया वूमेनस ट्रेक साइकिलिंग लीग प्रतियोगिता में इस्ट जोन के मणिपूर असम पoबंगाल, ओडिसा, बिहार तथा झारखण्ड आदि राज्यों के खिलाड़ी ने भाग लिया । जिसमें पाकुड़ जिले की मिनी हेंब्रम ने करीन स्पर्धा में रजत पदक एवं वूमेन यूथ सब जूनियर 2000 मीटर में कांस्य पदक हासिल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उक्त जानकारी पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव सह पाकुड़ जिला साइकलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह ने देते हुए बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा बालिका खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया वूमेंस लीग का आयोजन प्रत्येक वर्ष जा रहा है जिस महिला खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा खेल से जुड़े। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों को एक लाख रजत पदक जीतने पर साठ हजार एवं रजत पदक जीतने पर 40 हजार गैस पुरस्कार दिया जाता है। पाकुड़ के मिनी हेंब्रम को रजत पदक जीतने पर 6000 कांस्य पदक जीतने पर 4000 का चेक मेडल प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजमोहन राम एवं धीरसेन ए० सोरेंग राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया।
सांसद राजमहल लोकसभा विजय हसंदा, उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, झारखंड साइकलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ.मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक ,पाकुड़ जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ,पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष व झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी , पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव सह पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली,जिला एथलेटिक्स संघ, उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल ,सुजीत विद्यार्थी , खेल प्रेमी अमित कुमार सिंह,पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय, अशोक कुमार सिन्हा, कृष्णा कुमार,एम.डी शकील हक, राजा मुर्मू ,प्रवीण कुमार, दीपक सिंह, तथा खेल संघ व राज्य के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों एवम खेल प्रेमियों ने बधाई दी ।

IMG 20230924 WA0013
IMG 20230924 WA0014
IMG 20230924 WA0016
IMG 20230924 WA0012

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!