बजरंग पंडित
पाकुड़िया संवाददाता बाल विकास परियोजना कार्यालय पाकुड़िया में मंगलवार को पोषण माह अंतर्गत उप प्रमुख अर्चना देवी ,महिला पर्यवेक्षिका चित्रलेखा कुमारी ,अगाथा हांसदा, मंदोदरी देवी एवं सहायक मोहन राज गुप्ता की उपस्थित में गर्भवती महिलाओं एव धात्री महिला के साथ पोषण माह मनाया गया।इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थी, गर्भवती एवं धातृ महिलाए शामिल हुई। जिनके समक्ष मौसमी, फल एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरी साग सब्जियों का प्रदर्शनी लगा कर संतुलित आहार का सेवन के प्रति जागरूक किया गया।आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका रेखा देवी,कुंती देवी, दीपा दास,शबनम खातुन, पुतुलरानी साहू एवं पानसुरी मुर्मू ने मौके पर उपस्थित गर्भवती एवं धातृ महिलाओं की गोद भराई की एवं बच्चों को मुंहजुठी कराया। साथ ही शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का वृद्धि निगरानी एवं पोषण की जानकारी एवं महत्व से अभिभावकों को अवगत कराते हुए उचित परामर्श भी दिया गया । बताया गया कि जीवन चक्र के लिये बेहतर पोषण आवश्यक है । किन किन हरि साग सब्जीजयों में पोषण तत्व पाए जाते हैं एवं किशोरी ,गर्भवती एवं धातृ महिलाओं के लिये पोषण से संबंधित जानकारी दी गयी। साथ ही मौके पर एलपीजी विक्रेता के प्रतिनिधियों के द्वारा एलपीजी सुरक्षित ढंग से उपयोग हेतु डेमो दिखाकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को जानकारी दिया।








