सतनाम सिंह
सभी चौकीदार आगामी 23 नंवबर को अपनी मांगों को लेकर राज भवन के समक्ष देंगे धरना
पाकुड़: पाकुड़ शहर स्थित लड्डु बाबू आम बगीचा में पांच सूत्री मांगों को लें झारखंड राज्य दफादार- चौकीदार संघ की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रंजीत राजवंशी ने किया। बैठक का संचालन पंचानंद सरकार ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य चौकीदार संघ के राज्यध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह उपस्थित हुए।उन्होंने सभी चौकीदार को बताया कि बीते 11 सितंबर 2017 में झारखंड के सभी उपायुक्त एवं सभी पुलिस अधीक्षकों को आदिश दिया गया है कि चौकीदार मैन्युअल में दिए गए प्रावधानों एवं राज्य सरकार द्वारा समय समय पर दिए गए निर्देश के आलोक में ही ड्यूटी कराया जाय और बैंक ड्यूटी, कैदी स्कॉट, रोड गश्ती और डाक ड्यूटी कराने पर रोज लगा दी गई। इसको सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय। उन्होंने कहा कि चौकीदार मैन्युअल के अनुसार चौकीदार सप्ताह में एक दिन सप्ताहिक खैरियत रिपोर्ट देने के लिए थाना पर पहुंचेंगे। चौकीदार को हर रात में अपने बीट में रहना है, लेकिन इसकी धज्जियां उड़ाते हुए ड्यूटी करायी जा रही है। जिस कारण जनहित और राज्यहित प्रभावित होना लाजमी है।उन्होंने कहा कि पाकुड़ उपायुक्त से मांग है कि ड्यूटी के संबंध में राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देश का थाना एवं अंचल स्तर पर सख्ती से अनुपालन करवाए।राज्यध्यक्ष ने कहा कि सरकारी आदेश के बाद भी लगभग 33 वर्षों तक सरकारी सेवा करने के बाद भी अंचल के चौकीदार को एसीपी, एमएसीपी का लाभ नहीं मिलना प्रशासनिक लापरवाही है। चौकीदार अपनी मांगों को लेकर 23 नवम्बर 2023 को राजभवन जाकिर हुसैन पार्क रांची के सामने अनश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।





