Search

April 29, 2026 12:54 am

स्कूल प्रबंधक की लापरवाही से बिगड़ा 138 बच्चों का स्वास्थ।

सतनाम सिंह

भोजन में छिपकिली के गिर जाने और प्रबंधक के नजरंदाज के कारण बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ी।

93 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट को रेफर किया गया।

Also Read: E-paper 01-03-2026

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के झरिया स्थित सिद्धो कान्हो मुर्मू आवासीय विद्यालय में बुधवार को संध्या 7 बजे स्कूली बच्चे भोजन खाने के बाद 138 स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ गया । सूचना मिलते ही कुछ ही देर में बीडीओ डॉ मनोज कुमार , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत , थाना प्रभारी अभिषेक राय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ झरिया स्थित विद्यालय पहुंचे और जानकारी प्राप्त किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजन में छिपकिली गिर गया था जिससे विषाक्त भोजन खाने से ज्यादा तबीयत बिगड़ने के कारण प्रशासन को बिना सूचना दिये ही 93 बच्चों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में विद्यालय प्रबंधन के द्वारा चार चक्का वाहन से पहले ही ले जाया गया था । वहीं विषाक्त भोजन खाने वाले और 45 बच्चों को पाकुड़िया अस्पताल स्थानीय प्रशासन द्वारा लाया गया जहां स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें ओआरएस का घोल सहित अन्य जरूरी दवा दिया गया । बच्चों का स्वास्थ्य जाँच कर रहे चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत,डॉ गंगा शंकर साह ने बताया कि 45 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की गयी जिनमें दर्जनों बच्चों में सामान्य रूप से पेट दर्द,माथा दर्द,गला में जलन,उल्टी जैसे शिकायत मिली है । सभी को ओआरएस एवं अन्य जरूरी दवाएं दी गयी ,सभी बच्चों की हालत अभी ठीक है और खतरे से बाहर है। इधर ये खबर सुनते ही बुधवार देर रात जिला मुख्यालय से शिवील सर्जन मंटू टेकरीवाल , डीएसपी बैधनाथ प्रसाद , मलेरिया निरीक्षक किशोर कुमार मंडल ,निगरानी निरीक्षक शंकर कुमार लाल , केटीएस राज किशोर प्रसाद , पिरामल फाउंडेशन के डीपीओ आबिद सरकार , महेशपुर थाना प्रभारी आंनद पंडित पाकुड़िया अस्पताल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया। अभिभावकों ने बताया कि छिपकली गिरा हुआ विषाक्त भोजन बच्चों को खिलाया गया जिस कारण दर्जनो बच्चों का स्वास्थ्य खराब लगने लगा ,कुछ बच्चों को उल्टी,पेट दर्द,माथा दर्द एवं गला में सामान्य रूप से जलन हो रहा था ,समय रहते स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की टीम विद्यालय पहुँची और साथ ही एंबुलेंस एवं अपने वाहन से पाकुड़िया अस्पताल लाकर जाँच कर सभी बच्चों को जरूरी दवा दिया,अभी सभी की हालत में सुधार है । वहीं अस्पताल में सभी बच्चों के बीच थाना प्रभारी अभिषेक राय द्वारा बिस्किट दिया गया ।अस्पताल में रातभर डॉक्टरों ने सभी बच्चों को अपने निगरानी में रखा।स्वस्थ होने के बाद सभी बच्चों को पाकुड़िया अस्पताल से गुरुवार सुबह झरिया स्थित विद्यालय छात्रावास पहुंचा दिया गया।वही रामपुरहाट अस्पताल में भरती 87 बच्चे को दोपहर बाद एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया। जानकारी होते ही इसी मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गुरुवार मर्सीला सोरेन विद्यालय जांच करने पहुंच गई।बीईओ मर्शिला सोरेन ने बताया कि विद्यालय की जांच की गई । कुल 93 बच्चे का रामपुरहाट में इलाज चल रहा था । सभी बच्चे की स्थिति सामान्य है।अबतक 6 बच्चे का रामपुरहाट में इलाज चल रहा है।शाम तक 6 बच्चे भी विद्यालय आ जाएंगे। जांच के क्रम में किचन में काफी गंदगी पाई गई है।बच्चों के हिसाब से रसोइया एवं कुछ व्यवस्थाओं की भी कमी है।किचन साफ रखने का निर्देश दिया गया है । वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर कार्यवाही की जायेगी।

IMG 20230929 WA0031
IMG 20230929 WA0029
IMG 20230929 WA0023
IMG 20230929 WA0028
IMG 20230929 WA0025
IMG 20230929 WA0024
IMG 20230929 WA0027
IMG 20230929 WA0026 1
IMG 20230929 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!