प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)शनिवार को नीति आयोग के आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के तहत “संकल्प सप्ताह” का आयोजन में भारत मण्डपम, आईटीपीओ, नई दिल्ली से उद्घाटन समारोह का लिंक द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधान मंत्री जी के लाइव कार्यक्रम को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत सहित प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा के ग्राम पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय विभागीय कर्मी, पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि गण सशरीर उपस्थित होकर ध्यान पूर्वक सुना।साथ ही आगामी तीन अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक तिथिवार ग्राम पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सभी विभागीय कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य एक संकल्प सुपोषित परिवार पोषण मेला, स्वच्छता एक संकल्प, कृषि महोत्सव, शिक्षा एक संकल्प समृद्धि दिवस एवं संकल्प सप्ताह समावेश समारोह का सफल अयोजन कर लिट्टीपाड़ा प्रखंड को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अपनी-अपनी सह भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।





