Search

April 28, 2026 11:20 pm

पाकुड़िया में आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पाकुड़िया में आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेला का आयोजन शनिवार को किया गया । स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत ने फीता काटकर किया । चिकित्सा प्रभारी ने उपस्थित लोगों को इस मेले का लाभ लेने का लाभ उठाने की अपील की । स्वास्थ्य मेला में अलग- अलग स्टॉल लगाकर ग्रामीण पुरुष, महिला बालिकाओं का निबंधन किया गया तत्पश्चात उन्हें जरूरत के मुताबिक अलग-अलग स्टॉल में चिकित्सकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच कर दवा देकर आवश्यक परामर्श दिया गया । मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में यक्ष्मा (टीबी), मलेरिया, फलेरिया ,कालाजार, एनीमिया आदि अन्य बीमारियों के रोकथाम के लिए ग्रामीणों का लैब टेस्ट कर दवा दी गई। इसके अलावा मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, नेत्र जांच, दवा वितरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया ।स्वास्थ्य मेले में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए मरीजों का पंजीकरण किया गया एवं आवश्यक उपचार किया गया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड दे रही है ताकि सभी बीपीएल परिवार आयुष्मान कार्ड के तहत कोई भी बीमारी का इलाज पांच लाख में करा सके। इस कार्ड के माध्यम से कोई भी गम्भीर बीमारी का इलाज करा सकते है। आयुष्मान कार्ड सभी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के साथ सभी स्वास्थ मेला में विशेष अभियान चलाकर बनाया जा रहा है। स्वास्थ मेले में बीमारी का इलाज के साथ शरीर स्वस्थ कैसे रहेगा उसका भी विशेष जानकारी दी जाती है। मौके पर स्वास्थ मेले में डॉ गंगा शंकर साह , डॉ मुकेश मंडल , सीएचओ बिनोद ढाका , सरदार माल जाट , एमपीडब्ल्यू प्रभात दास , अटल बिहारी , जोगेश प्रसाद , नागेश प्रसाद सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे ।

IMG 20230930 WA0050
IMG 20230930 WA0049
IMG 20230930 WA0051
IMG 20230930 WA0052

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!