Search

April 28, 2026 10:13 pm

तीन साइकिल व 15 क्विंटल अवैध कोयला जप्त, तस्कर फरार

सतनाम सिंह

महेशपुर: महेशपुर पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान 3 साईकिल समेत 15 क्विंटल अवैध कोयला बरामद किया है।महेशपुर थाना क्षेत्र में अवैध कोयले ढुलाई के खिलाफ शनिवार रात थाना प्रभारी आनंद पंडित ने एसआई अभिषेक कुमार समेत पुलिस जवानों ने छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के बासकेंद्री गांव के समीप अवैध कोयला लदे तीन साइकिल को जब्त किया है। पुलिस को देखते ही अवैध कोयला ले जा रहे तस्कर कोयला लदे साइकिल छोड़कर मौके पर से भाग निकले। जब्त तीन साइकिल व लगभग 15 क्विंटल अवैध कोयले को जब्त कर महेशपुर थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान से अवैध कोयले के धंधे से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप है। थाना प्रभारी आनंद पंडित ने बताया कि पुलिस को देखते ही कोयला ढोने वाले लोग साइकिल छोड़कर भाग निकले। कहा कि अवैध कोयला के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!