Search

April 28, 2026 10:13 pm

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़ ) रक्तदाता दिवस पर रविवार को कई रक्तवीरों ने रक्तदान किया। बजरंगबली मंदिर कमिटी ट्रस्ट की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस शिविर में दर्जनों लोगों ने आगे बढ़कर रक्तदान किया। कुल 35 लोगों ने 35 यूनिट रक्त दान किया। कार्यक्रम का निरीक्षण करने सीएस डॉक्टर मंटू टेकरीवाल भी पहुँचे थे। इससे पूर्व कमिटी के सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर श्रम दान किया गया। सभी ने मवेशी हाट मंदिर के इर्द गिर्द सफाई की। मौके पर डॉक्टर सुनील कुमार सिंह के अलावे कमिटी के बापिन यादव, विशाल आर्य, संजय साहा, पिंटू भगत, उत्तम साहा, अजय यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!