Search

April 28, 2026 10:13 pm

स्वच्छता ही सेवा ” अभियान के तहत बच्चों ने निकाला प्रभात फेरी

राजकुमार भगत

पाकुड़, स्थानीय विद्यालय एलीट पब्लिक विद्यालय में बच्चों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया। भारत सरकार द्वारा जारी राष्ट्रव्यापी स्वच्छता के तहत इस मुहिम को मजबूत करने हेतु विद्यालय के बच्चे, प्राचार्या एवं शिक्षक‌ शिक्षिकाओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता अभियान में लोगों की स्वच्छता के प्रति जागृत करना था। इस फेरी में बच्चों ने बैनर एवं स्वच्छता के विभिन्न विचारों की तख़्तियाँ को लिया तथा उनके नारे लगाए जिसकी शुरुआत प्राचार्या अनुपमा साहा तथा अकैडमिक निर्देशक श्री माईकल द्वारा की गई । इस प्रभात फेरी को विद्यालय से भगत सिंह चौक तक ले जाया गया एवं उस रास्ते पर आने वाले दुकानों के आसपास की गंदगी को साफ किया गया तथा उन्हें कचरे का डब्बा का उपयोग करने के सुझाव दिये गये।
अपने संबोधन में प्राचार्या अनुपमा साहा ने बताया कि हम सभी को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वच्छ भारत अभियान में अवश्य शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही जीवन है हमें अपने आसपास, अपने घर, अपने विद्यालय तथा अपने कर्म स्थल को हमेशा साफ़ रखना चाहिए क्योंकि स्वच्छता रहेगी तभी बिमारियाँ दूर रहेंगी। श्री माईकल ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए हम सबको मिलकर अपने घर एवं आसपास को स्वच्छ बनाना होगा । मौके पर विद्यालय के सभी कर्मठ शिक्षक – शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

IMG 20231001 WA0060

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!