राजकुमार भगत
₹1 लीटर में मिलेगा शुद्ध ठंडा प्येजल
पाकुड़। 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिन रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर पाकुड़ के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी, नगर पालिका पदाधिकारी जिला के अन्य सभी पदाधिकारी एवं नगर परिषद पाकुड़ प्रशासक द्वारा माल्यार्पण किया गया ।तत्पश्चात नगर परिषद पाकुड़ द्वारा शहर के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित नवनिर्मित वाटर एटीएम का उद्घाटन उपायुक्त महोदय द्वारा किया गया । ” स्वच्छ शहर शुद्ध जल स्लोगन के साथ वाटर एटीएम को आम जनों के लिए खोला गया । जिसमें नॉर्मल और ठंडा पानी दोनों की व्यवस्था है। अब आम जनों को महंगे वाटर बोतल के जगह एक रुपए में 1 लीटर ठंडा पानी वाटर एटीएम के द्वारा मिल सकेगा । इस वाटर एटीएम की व्यवस्था से लोगों में काफी खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया । नगर परिषद के इस पहल को लोगों ने भी सराहा । आगे भी शहर में इस तरह के एटीएम लगाए जाने की बात नगर परिषद प्रशासक द्वारा बताई गई ।





