Search

September 9, 2026 11:39 am

पाकुड़िया महेशपुर मुख्य सड़क पर दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया महेशपुर पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर डुमरशोल के पास दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए । जानकारी के अनुसार बिचपहाडी गांव निवासी कोर्नेल मुर्मू उम्र 30 साल पिता स्व आमीन मुर्मु तलवा से पाकुड़िया आ रहे थे इसी बीच इधर से जा रहे ओटो टेम्पू के बीच संतुलन बिगड़ने से सीधी टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार कोर्नेल मुर्मू को हाथ एवं पैर में गंभीर चोट आई जिससे दाहिना हाथ फेकचर हो गया । वहीं तलवा से पाकुड़िया की ओर आ रहे तलवा पावर हाउस के पास मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से खकसा गंदुघुटु टोला निवासी मंगल सोरेन उम्र 19 साल, पिता बाबुला सोरेन , संजय टुडू उम्र 22 साल , पिता लखन टुडू दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिससे चालक समेत दोनों जख्मी हो गए । पाकुड़िया पुलिस को सूचना मिलते ही एस आई मजिस्टर साह एवं पुलिस जवानों द्वारा तुरंत घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉ गंगा शंकर द्वारा प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने बेहतर ईलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया । डॉ साह ने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है बाकी दो की स्थिति सामान्य है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!