भूमि माफियाओं के अपराधिक छवि के आधार पर कार्रवाई करने का दिया निर्देश
सतनाम सिंह
पाकुड़। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अध्यक्षता में मासिक पीएम अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन कर दुर्गापूजा 2023 त्यौहार शांति एवं सफलता पूर्वक संपन्न होने पर सभी पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों को सुभकामनाएं दी । पुलिस अधीक्षक ने दीपावली,कालीपूजा,छठ पूजा के मद्देनजर शांति समिति का बैठक करने एवं सुरक्षा- सतर्कता के संबंध में सभी आवश्यक कारवाई करने हेतु सभी थाना – ओ.पी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि
08.11.23 को नगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर घटित गोली कांड के मद्देनजर सक्रिय भूमि माफियाओं के अपराधिक इतिहास के आधार पर विधि समत आवश्यक कारवाई करने का आदेश दिया गया। 5. लूट,डकैती,चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करने, तस्करों व लॉटरी ,जुवा अड्डों पर छापामारी अभियान चलाकर पूर्णता अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया।परिवाद पत्र/पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन का निष्पादन निर्धारित समय में करने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव 2023 की तैयारी हेतु सभी आवश्यक विवरणी संधारण करने हेतु निर्देशित किया गया।







