Search

April 27, 2026 7:26 pm

धनतेरस की तैयारी पूरी , बाजार में सामानों का बौछार रौनक बड़ी,

आभूषणों और कीमती सामानों पर ग्राहक की है नजर

राजकुमार भगत

पाकुड़। कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को 12:35 से धनतेरस की तिथि प्रारंभ है । लोग इस समय से खरीदारी प्रारंभ कर देंगे और 11 नवंबर को दोपहर 1:57 कब तक खरीदारी करेंगे।

*धनतेरस का महत्व*

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धन्वंतरि जी को विष्णु भगवान का अवतार माना जाता है। धनतेरस को उनके प्रगतय उत्सव के रूप में मनाया जाता है । इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी गणेश कुबेर एवं धनवंतरी की पूजा अर्चना की जाती है एवं खरीदारी की जाती है । ऐसा माना जाता है की धनतेरस के दिन खरीदारी से संपत्ति में 13 गुना की वृद्धि होती है।

*सज धज कर बाजार तैयार*

धनतेरस को लेकर बाजार सज धज कर तैयार है। सोने चांदी हीरे , फ्रिज अलमारी , भगवान की मूर्ति , पीतल तांबा कांसा स्टील के बर्तन, घड़ी घंटा लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, झाड़ू ,मिट्टी के दिये, चाइनीस विद्युत बल्ब, सजावट एवं डेकोरेशन के समान, रेफ्रिजरेटर एसी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, न जाने क्या-क्या सामान और लगे हैं। इसी के साथ खरीदारी प्रारंभ हो गई है।

*लोक लुभावना वादे भी हो रहे हैं*

विभिन्न कंपनियों की ओर से लोक लुभावना वादे किए जा रहे हैं। 0% ब्याज पर सामान दिए जा रहे हैं। यहां तक की पुराने सामान ले रहे हैं बदले में नए सामान जैसे स्मार्टफोन आदि दिए जा रहे हैं। एक से बढ़कर एक ऑफर है। कहीं-कहीं तो एक पर एक गिफ्ट भी है। और फिर कहीं कहां जाता है 5 हजार की खरीदारी 500 रू की खरीदारी मुफ्त। ग्राहक भी इस योजना का पूरा लाभ उठाते हैं। लोग 0% ब्याज पर फ्रिज कूलर एसी अलमारी आदि खरीद रहे हैं। सोने चांदी की दुकान में सोने की एवं चांदी के सिक्के , जेवरात खरीद रहे हैं।बाजार में चाइनीस विद्युत सज्जा की भरमार है।₹35 से लेकर हजारों रुपए की विद्युत बल्ब मिल रहा है।

*सावधानी से मार्केट ट्राई कर सामान खरीदें*

जब आप सामान खरीदने जाए तो उधारी व 0 प्रतिशत ब्याज के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो ठगी के शिकार हो सकते हैं। बाजार में बहुत मोल भाव और बारगलिंग है। आप प्रिंट रेट पर मत जाइए। कई सामान तो ऐसे भी है जो कंपनी के प्रिंट रेट से40 प्रतिशत डिस्काउंट में मिल जाएंगे। प्रयास कीजिए कि मोल भाव कर नगद खरीदे ।

*खरीदिए धनतेरस पर शुभ सामान*

धनतेरस पर भगवान लक्ष्मी गणेश धनवंतरी की मूर्ति के साथ-साथ उनके वस्त्र, झाड़ू ,धनिया, नमक , सोने चांदी जेवरात, मिट्टी के दीये, तांबा कांसा पीतल के सामग्री आदि खरीदना शुभ माना गया है।

*अशुभ सामान*

ऐसा माना जाता है की धनतेरस के दिन लोहे, प्लास्टिक, नुकीली वास्तु, एल्यूमीनियम कांच की वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।

*पूजा का शुभ मुहूर्त*

धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। 10 नवंबर को प्रदोष काल का समय शाम 5:30 से 8:08 तक रहेगा। इस बीच 5:45 से 7: 43 तक माता लक्ष्मी, गणेश जी, भगवान कुबेर एवं धनवंतरी जी की पूजा कर सकते हैं ।

photo 1577083753695 e010191bacb5

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!