Search

April 27, 2026 5:54 pm

डॉक्टर शेख सैफुद्दीन के प्रयास से मनीरामपुर में दो शिक्षक प्रतिनियुक्त, अभिभावकों में खुशी

राजकुमार भगत

पाकुड़। मनीरामपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय (उत्तर टोला) में संचालित विद्यालय को पंचायत समिति सदस्य (24) डा शेख सैफुद्दीन जी के कठिन परिश्रम व प्रयास से वर्ष 2002 में स्थापित किया गया था । जिसमें वे सतत नियमित स्कूल का निगरानी भी करते रहे हैं ।
साल 2023 में विद्यालय के कई शिक्षकों का असामयिक निधन हो जाने के बाद विद्यालय में शिक्षक की कमी हो गई । विद्यालय में लगभग 700 बच्चे अध्यनरत हैं। जिसे देखते हुए पंचायत समिति डा.शेख सैफुद्दीन ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,
विधायक सांसद,शिक्षा मंत्री,मुख्यमंत्री झारखंड को कई बार ज्ञापन सोपा । लगातार प्रयास के कारण विभाग द्वारा दो शिक्षक का प्रतिनियुक्ति किया गया । इसे लेकर ग्रामीणों ने कहा है कि पंचायत समिति डा. शेख सैफुद्दीन जी का जितना ही तारीफ एवं शुक्रिया जाय मनिरमपुर वासी के लिए उतना ही कम हैं। मनीरामपुर पंचायत के लोगों एवं शिक्षा प्रेमियों के लिए बहुत खुशी की बात है कि पंचायत समिति सदस्य डॉक्टर सेख सैफुद्दीन जी के आवेदन का सांसद विजय कुमार हसदा जी ने अनुशंसा कर दी है।
हमें उम्मीद है कि हमारे जिला शिक्षा पदाधिकारी इस पर यथा शीघ्र प्रयास करते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनीरामपुर में तब्दील करेंगे। इसके लिए इसके लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक मो अजमल खान एवं अध्यक्ष अबोल खैर एवं सभी अभिभावक पंचायत समिति डॉक्टर शेख सैफुद्दीन का शुक्रिया अदा किया हे।

IMG 20231110 WA0030

 

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!