बजरंग पंडित
पाकुड़। शुक्रवार को पाकुड परिसदन परिसर में चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़ी दीदियों को उद्यमिता विकास के लिए सब्जी का ठेला,5 कैरेट तथा इलेक्ट्रॉनिक्स तराजू जिला प्रशासनके सहयोग से सभी प्रखंडों के चयनित 29 दीदियों को वितरण किया गया। 29 दीदियों को सब्जी खेती प्रबंधन का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी) के सौजन्य से दिलवाया गया था। इन सभी दीदियों को वित्तीय सहायता भी जेएसएलपीएस से दी जाएगी । जिससे कि दीदीया सब्जियों का खरीद बिक्री करके आर्थिकरूप से सजग होकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सके।





