Search

June 19, 2026 8:07 pm

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

चार दिवसीय चलने वाले महापर्व छठ का शनिवार को दुसरा दिन है। शनिवार को खरना है और रविवार को पहला अध्यऀ (अस्तगामी सुर्य देवता को)और सोमवार को सुबह दूसरा अध्यऀ (उदयमान सुर्य देवता को) दिया जायेगा। राजमहल के उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों की संख्या में शनिवार और रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं का आवागमन घाटों में होगा जिसके कारण पुलिस -प्रशासन के तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं,छठ घाटों में कोई अप्रिय घटना ना घटे उसके लिए नौका और स्टीमर से पुलिस गस्ती का व्यवस्था की गई है। उसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव एवं राजमहल प्रभार थाना प्रभारी अमन कुमार ने दल बल के साथ जाकर सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!