Search

April 27, 2026 7:17 am

24 नवंबर से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की होगी शुरुआत

शिविर आयोजित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों को दिया जाएगा लाभ

सतनाम सिंह

जिले में राज्य सरकार के निर्देश पर 24 नवंबर से एक बार फिर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसके तहत जिले के सभी पंचायत में एवं नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में 26 दिसंबर तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आधिकाधिक लाभ शिविर में ही आम जनों को उपलब्ध करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी शिविर में दी जाएगी। इसके अलावा शिविर में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर त्वरित निष्पादित किया जाएगा।
शिविर में गुरुजी क्रेडिट कार्ड, आबुआ आवास योजना, बरसा सिंचाई कूप योजना का लाभ दिया जाएगा। जाति, आय, जन्म- मृत्यु व दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। दाखिल खारिज, मापी, लगान रसीद, ऑनलाइन रिकॉर्ड के लंबित कार्यों का निष्पादन होगा। सामाजिक आर्थिक बुनियादी जरूरत से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किया जाएगा। सर्वजन पेंशन, सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत समाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा। सरकार द्वारा संचालित अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में छात्र-छात्राओं के डीबीटी के माध्यम से साइकिल क्रय के लिए राशि उनके खाते में भेजा जाएगा।

नवंबर माह में कब कहा होगा शिविर का आयोजन

24/11/2023 शुक्रवार प्रथम दिन आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पाकुड़ प्रखंड के चांचकी व चांदपुर पंचायत में, हिरणपुर प्रखंड के तोड़ाई पंचायत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा पंचायत, आमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला पंचायत, महेशपुर प्रखंड के बलियाडांगा व तेलियापोखर पंचायत, पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया पंचायत में एवं नगर परिषद क्षेत्र के 1 नंबर वार्ड में शिविर का आयोजित किया जाएगी।

25/11/2023 को पाकुड़ प्रखंड के दादपुर पंचायत में, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सूरजबेड़ा पंचायत में, महेशपुर प्रखंड के बाबुदाहा पंचायत में, पाकुड़िया प्रखंड के डोमन गढ़िया पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

28/11/2023 को पाकुड़ प्रखंड के नरोत्तमपुर व कलिदासपुर में, हिरणपुर प्रखंड के बरमसिया पंचायत में, महेशपुर प्रखंड के अर्जुनदहा, पाकुड़िया प्रखंड के फूल झंझरी पंचायत में एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

29/11/2023 को पाकुड़ प्रखंड के फरसा पंचायत में, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा घघरी पंचायत में, अमड़ापाड़ा प्रखंड के पचुवाड़ा पंचायत में, महेशपुर प्रखंड के श्रीरामगड़िया, पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलाबंध एवम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में शिविर का आयोजन किया जाएगा

30/11/2023 को पाकुड़ प्रखंड के सितपहाड़ी व नसीपुर पंचायत में, हिरणपुर के बड़तला पंचायत में, महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम व पथरिया पंचायत में, पाकुड़िया प्रखंड के बसंतपुर पंचायत में एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में शिविर का आयोजन किया जाएगा

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!