सतनाम सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 25 नवंबर 2023 को मासिक लोक अदालत कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें मुख्य रूप से अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश,
अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू की उपस्थित में सफल आयोजन किया गया।आज मासिक लोक अदालत में कुल आठ बेचो का गठन किया गया जिसमें सुलह समझौता के आधार पर 20 वादों का निष्पादन किया गया।





