बजरंग पंडित
पाकुड़िया कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत शिवगंगा कहे जाने वाले सितपुर स्थित गर्म जल कुंड में विभिन्न जिलों से आए आदिवासी धर्म गुरुओं ने अपने अनुनाईओं के संग झुंड में आस्था की डुबकी लगाई साथ ही सभी धर्म गुरुओं ने अपने-अपने समर्थकों के साथ भगवान का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे गर्म कुंड परिसर में मेले जैसा दृश्य दिखाई पड़ा। इसके अलावे पाकुड़िया सहित फुलझिंझरी, खक्सा, बड़ासिंहपुर, गणपुरा, हरिपुर,मोंगलाबान्ध आदि दर्जनों गाँवो के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने सपरिवार स्थानीय सिदपुर गर्मकुंड, तिरपितिया नदी एवं पास के जंगीपुर, बहरमपुर,रघुनाथ गंज स्थित गंगाघाटो पर पहुँच कर आस्था की डुबकी लगायी और पवित्र स्नान कर पूजा अर्चना किया । इस अवसर पर स्नान के बाद श्रद्धालुओ ने शिवालय सहित विभिन्न मंदिरो में फूल बेलपत्र, प्रसाद आदि नैवेध अर्पित कर इष्ट देवीदेवताओं का पूजा आराधना किया।







