Search

April 27, 2026 1:53 am

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार निर्मल कुमार भारती के अध्यक्षता में सोमवार को पाकुड़िया बीडीओ साइमन मरांडी, एवं थाना प्रभारी अभिषेक राय की उपस्थिति में विशेष विधिक जागरुकता कार्यक्रम पाकुड़िया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में सेवा प्राधिकार के निर्मल कुमार भारती ने उपस्थित सभी को महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो अधिनियम, महिला सशक्तिकरण, डायन प्रथा, अंधविश्वास सहित ऐसे सभी प्रकार के कानूनी सहायता एवं सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। साथ ही पोक्सो अधिनियम, बाल विवाह, बाल श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, एसटी एससी से सम्बन्धित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक साझा किया गया।साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने सरकार द्वारा संचालित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही योग्य व्यक्ति को योजनाओं का लाभ लेने और जागरूक रहने को कहा। मौके पर ही जागरूकता शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के पांच लाभुकों को बिरसा सिंचाई कुप संवर्धन मिशन के तहत स्वीकृति पत्र एवं कई मजदूरों को जॉब कार्ड प्रदान किया गया जागरूकता शिविर का संचालन बीपीओ जगदीश पंडित ने किया। मौके पर एलएडीसीए संजीत मंडल, अफजल हुसैन विश्वास,पीएलवी सीमा साहा, रंजना झा, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, जेएसएलपीएस बीपीओ राजीव कुमार, सीआई सुभाष यादव, प्रखंड के अन्य कर्मी सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, दर्जनों महिला ग्रुप की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20231127 WA0059
IMG 20231127 WA0058
IMG 20231127 WA0060

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!