Search

April 26, 2026 11:18 pm

अज्ञात ट्रक की धक्के से बिजली पोल हुआ क्षतिग्रस्त,

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करियोडीह के समीप बुधवार देर रात अज्ञात ट्रक की धक्के से पोल टूटकर दो टुकड़ा में बंट गया है।जिससे करंट लगने का खतरा बना हुआ है। उपभोक्ता दुर्योधन साहा, सुदयाल साहा, बीरेन साहा, सीताराम साहा, समरा साहा सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि रात्रि में किसी अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया है जिसके कारण बिजली पोल दो भाग में बंट गया है। जिसके कारण बिजली तार झूल गया है, और करंट की संभावना बनी हुई हैं।पूरा दिन पार हो जानें के बावजूद विभाग इसको मरम्मत नहीं करवाया। उपभोक्ता ने जल्द से जल्द विभाग से टूटे पोल एवं तार को मरम्मत कराने की मांग किया हैं। वहीं बिजली विभाग के जेई बेंजू विष्णु पूर्ति ने बताया कि पोल टूटने एवं तार गिरने की सूचना नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे मरम्मत करवाया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!