Search

April 26, 2026 11:24 pm

घाटचौरा और चांडालमारा के बीच बांसलोई नदी पर 8 करोड़ 2 लाख 3 सो रुपये की लागत से पुल का होगा निर्माण

विधायक के पहल से बनेगा पुल

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के घाटचौरा और चांडालमारा गांव के लिए एक अच्छी खबर है.घाटचोरा और चांडालमारा के बीच बांसलोई नदी पर 8 करोड़ 2 लाख 84 हजार 300 रुपये की लागत से पुल का निर्माण होगा. पुल निर्माण कार्य का राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा एवं महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी आगामी 3 दिसंबर को समय 2 बजे शिलान्यास करेंगे.ग्रामीण कार्य विभाग विशेष प्रमंडल से पुल का निर्माण कार्य होना है.2 साल की अवधि में पुल का निर्माण पूर्ण करने का प्रावधान किया गया है. उल्लेखनीय है कि चांडालमारा में निर्मित पुल वर्ष 2019 में नदी में बाढ़ आने के दौरान ब्रिज का तीन पाया गिर गया था.पुल निर्माण फिर से करने की दिशा में स्थानीय विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी लगातार प्रयासरत थे और उन्हीं के प्रयास का दिन है कि पूर्व निर्माण की स्वीकृति मिली है.इस पुल के निर्माण होने से चांडालमारा के लोगों को 10 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी इस पुल से करीब 20 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा और प्रखंड मुख्यालय जाने में सुविधा होगी.अभी वर्तमान में इस गांव के लोगों को 20 किलोमीटर का सफर तय कर महेशपुर पहुंचते हैं। वर्ष 2019 में बहा ब्रिज का निर्माण रामगढ़ जिले के जमाल कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया गया था लेकिन पुल बनने के बाद उन्हें काली सूची में नाम दर्ज भी कर दी गई.

IMG 20231130 WA0028

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!