Search

November 23, 2026 11:45 am

सहायक समाहर्ता व बीडीओ ने हिरणपुर मवेशी हाट का किया औचक निरीक्षण।

बजरंग पंडित

हिरणपुर सरकारी मवेशी हाट गुरुवार को सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया व बीडीओ दिलीप टुडू ने औचक निरीक्षण किया। सहायक समाहर्ता ने मवेशी हाट स्थित कार्यालय में उपस्थित कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। वही मवेशियों की खरीद -बिक्री , पास आदि को लेकर जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने हाट में उपस्थित व्यपारियों से बातचीत की। वही हाट में कार्यरत अंचल लिपिक प्रदीप भगत व पशु चिकित्सक डा.समरदीप मण्डल से हटिया की साफ सफाई, बिजली, पानी ,आदि को लेकर आवश्यक जानकारी लिया।
सहायक समाहर्ता ने हटिया परिसर में मवेशियों के लिए बने शेड का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!