पाकुड मुफस्सिल थाना क्षेत्र मनिरामपुर में झारखंड में प्रतिबंधित मांस की बिक्री खुलेआम की जा रही है, प्रतिबंधित मांस की बिक्री ऐसे तो मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कई जगह होती है,लेकिन छुप छुपा कर,लेकिन मनिरामपुर गांव में विशेष कर रविवार के दिन सुबह सुबह सड़क किनारे चौराहे पर प्रतिबंधित मांस को खुले में लटका कर ग्राहकों को खुल्लम खुल्ला बेचा जाता है, ऐसा नहीं है की पुलिस प्रशासन जानती न हो, सब कुछ जानने के बाद भी चुप्पी साध रखी है, मुफस्सिल थाना पुलिस ने कुछ महीने पहले एक मिनी ट्रक से प्रतिबंधित मांस की हड्डियां जप्त भीं की थी,उसके बाद भी पुलिस का कोई असर होता दिखाई देता नही,पुलिस का कोई भए नही प्रतिबंधित मांस बेचने वाले को, सायद उपर के दवाब के कारण।





