अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार महेशपुर विधानसभा के पाकुड़िया प्रखंड एवं महेशपुर प्रखंड के प्रखंड इकाई ने स्थानीय विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी को अपनी विभिन्न मांगपत्र रविवार को सौपा। झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड इकाई पाकुड़िया के प्रखंड अध्यक्ष बाबलु गोस्वामी ने कहा कि झारखंड के 62000 सहायक अध्यापकों की मांग है कि बिहार राज्य में जिस तरह वेतनमान एवं ग्रेड दिया है उसी तरह झारखंड में भी वेतनमान एवं राज्य कर्मी का दर्जा मिलें। 12 दिसम्बर तक यदि सरकार वेतनमान की घोषणा नही करती तो 19 दिसम्बर को विधानसभा घेराव एवं सरकार के चार साल पूरी होने के अवसर पर 28 दिसम्बर से राँची स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।वहीं महेशपुर के प्रखंड अध्यक्ष तापस दास ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा चुनाव पूर्व घोषणा किए थे कि सरकार बनने के तीन महीने के भीतर वेतनमान देंगे किंतु आज चार वर्ष बीतने को चला फिर भी हमें न वेतनमान मिला नही ही ईपीएफ का लाभ मिला। इसलिए इस बार सहायक अध्यापक आर पार की लड़ाई के मूड में है।इस मौके शक्ति भगत, मेहमूदअंसारी,संजय पान, पवन ठाकुर, अलिसर अंसारी, कालीन मरांडी ,पानुनाथ दास, फास्टर किस्कू,मार्शल किस्कू,आदि पाकुड़िया एवं महेशपुर प्रखंड के दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।





