Search

November 22, 2026 10:52 am

150 किसानों के बीच सरसों बीज का हुआ वितरण

सतनाम सिंह

पाकुड़: सदर प्रखंड के चेंगाडांगा पंचायत के 150 किसानों के बीच आत्मा विभाग के द्वारा सरकार की ओर मुहैया गए 2-2 किलो सरसों का बीज का वितरण किया गया।सरसों का बीज का वितरण का शुभारंभ कृषि विभाग के एटीएम नीलम श्रीवास्तव, मुखिया बिपिन सरदार ने किया। एटीएम नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि खेती कार्यों की बढ़ावा एवं किसानों को सहयोग के लिए सरकार हर साल बीज मुहैया कराते हैं।सरसों का खेती किसानों के लिए लाभदायक है।सरसों की खेती से किसानों को दो लाभ है, एक तो घर में साल भर का शुद्ध सरसों का तेल मिल जाता है। उपर से सरसों का अच्छी दाम भी किसानों को मिलता है। इसलिए किसानों को सरसों की खेती करनी चाहिए। मुखिया विपिन सरदार ने बताया कि चेंगाडांगा पंचायत के 150 किसानों के बीच दो-दो किलोग्राम सरसों का बीच वितरण किया गया है। वही कृषक मित्र हाबूल शेख ने कहा कि धान कटनी के बाद क्षेत्र के किसान सरसों की खेती करें। सरसों की खेती में सिंचाई की ज्यादा जरुरत नहीं होती है। सरसों की खेती कर क्षेत्र के किसान अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों से भी अपील किया कि धान कटनी के बाद सरसों की खेती जरुर करें। मौके पर कृषक मित्र हाबुल शेख, मुस्ताकिम शेख, पिटुं शेख,समीरुल शेख, अनंत प्रमाणिक समेत पंचायत के किसान मौजूद थे।

IMG 20231206 WA0008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!