Search

April 26, 2026 7:39 am

सरकार आपके द्वार में लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति वितरित

जितेंद्र यादव

हिरणपुर (पाकुड़): सरकार आपके द्वार का शिविर गुरुवार को प्रखंड के बाबूपुर में आयोजित हुई। जिसमें कई लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ दिलीप टुडू , जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत , उप प्रमुख अब्दुल गनी मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में अधिकांश लोग अबूआ आवास योजना को लेकर पहुंचे थे। जहाँ स्टाल में आवेदन जमा करने की लोगो की हुजूम लगी हुई थी। जिसमे करीब 1300 लोगो ने अबूआ आवास को लेकर आवेदन जमा किया। वही जेएस एलपीएस के चार सखी मण्डल दीदियों को 12 लाख की ऋण राशि की चेक दी गई। इसके अलावे बच्चो की साइकिल क्रय को लेकर एकमुश्त राशि की डमी चेक दी गई। इसके अलावे सेकड़ो लोगो को पौधा का भी वितरण किया गया।

img 20231214 wa00016977520904453908179

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!