Search

April 26, 2026 7:38 am

सहायक समाहर्ता ने किया मवेशी हाट का निरीक्षण , दिया निर्देश

जितेंद्र यादव

हिरणपुर (पाकुड़): सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया ने गुरुवार को हिरणपुर स्थित सरकारी मवेशी हाट की निरीक्षण किया व सरकारी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सहायक समाहर्ता ने हटिया में निरीक्षण के दौरान चार भैसा लदे एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका। जिसे अन्यत्र ले जाया जा रहा था। जिसमे मवेशी से सम्बंधित पास व्यापारी द्वारा तत्काल नही दिखा पाया। वही पशु चिकित्सक का टैग भी नही था ।कुछ देर बाद पास दिखाने पर सहायक समाहर्ता ने सख्त चेतावनी देते हुए वाहन को छोड़ा गया। इसको लेकर पशु चिकित्सक को कड़ी निर्देश दिया गया। वही हटिया के व्यापारियों से भी जानकारी ली गई। इसके साथ ही पशु चिकित्सक डा. समरजीत मण्डल से भी पूछताछ किया। उन्होंने पशु चिकित्सक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मवेशी हाट कार्यालय में कोई बाहरी व स्वंय सेवी संस्था के व्यक्ति कार्य नही करेंगे। कार्यालय में मात्र सरकारी कर्मी ही कार्य करेंगे। निरीक्षण के दौरान बकरी हाट में खरीद -बिक्री की मात्र तीन पास काटे जाने को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की गई। सहायक समाहर्ता ने निर्देश दिया कि अगले हाट से परिसर स्थित पूर्व के बकरी हाट स्थल पर ही खरीद -बिक्री होगी। वही कार्यरत कर्मियों को निर्देश दिया कि राजस्व बढ़ाने को लेकर कार्य करे।

img 20231214 wa00073018457251772904990

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!