केकेएम कॉलेज की छात्रा है दिशा बजाज, कॉलेज परिवार में हर्ष
पाकुड़: आगामी 26 जनवरी 2024 यानी कि भारत के सबसे प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों में से एक गणतंत्र दिवस को राजपथ नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में केकेएम कॉलेज पाकुड़ की छात्रा दिशा बजाज हिस्सा बनेगी।दिशा केकेएम कॉलेज की एनसीसी कैडेट है।हाल ही में दिशा को आरडीसी ट्रेनिंग कैंप बरौनी में अंडर ऑफिसर बैज से सम्मानित किया गया है।कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ शिवप्रसाद लोहरा एवं सीटीओ डॉ स्वीटी मरांडी ने दिशा को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया एवं शुभकामनाएं दी।दिशा के राजपथ परेड में चयनित होने पर कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है।सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कहा यह पाकुड़ जिला के लिए भी बड़े गर्व की बात है।
क्या कहती है दिशा बजाज?
केकेएम कॉलेज में एनसीसी कैडेट की छात्रा दिशा बजाज अभी इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है,दिशा बजाज का लक्ष्य मिलिट्री में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती है।दिशा बजाज की माता पिता अपनी बेटी की इस कामयाबी पर खूब आशीष दे रहे है.माता गीता बजाज और पिता संजय बजाज ने बताया की उनके लिए बेटी बेटा से बढ़कर है.सफलता की कामना करते है दिशा आगे चलकर खूब नाम रौशन करे और देश की सेवा करे।






