Search

April 11, 2026 4:40 pm

सौर्ट सर्किट से लगी आग,  घटनास्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधि दिए आश्वासन ग्रामीणों ने की अग्निशमन वाहन की मांग



पांकी पलामू -पांकी प्रखंड के पंचायत माड़न भंडार चौक स्थित पप्पू जेनरल किराना स्टोर में रात्रि लगभग 9:30 में सौर्ट सर्किट से आग लगने पर लाखों की सम्पत्ति एवं महाजन के लिए रखें 45000 रुपये जलकर खाक हो गई थी

दुकान के संचालक पप्पू अंसारी के अनुसार बताया गया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की दुकान से धुंवा धुंवा आ रही है। शोर मचाने पर थोड़ी देर के लिए दहस्त का माहौल बन गया और ग्रामीणों की सुज बुझ से आग पर काबू पाया गया
वही दुकान के संचालक ने बताया कि समूह से पैसा लेकर दूकान किया था अब चिंतीत हो रही है कि समूह से लिए हुए पैसा महाजन को कैसे दे पाएंगे वही इस घटना में रोजी रोटी पर पड़ा बुरा असर
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पांकी या पंचायत स्तर पर अग्निशमन वाहन रहती तो बचाया जा सकता था
ख़बर चलने के तड़के सुबह घटना स्थल पर स्थानीय माड़न मुखिया पति सह समाजसेवी रफीक अंसारी,चतरा सांसद समाज कल्याण प्रतिनिधि पति सह समाजसेवी मंतू शर्मा एवं सकलदिपा मुखिया पति हफिजुल्लाह एवं अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे।
मौक़े पर मुखिया पति रफीक अंसारी ने कहा कि इस तरह घटना घटना अपूर्ण क्षति हुई है। उन्होंने बिजली विभाग में लगे कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि पुरे क्षेत्र में घर या दुकान में लगे वोर्ड को समय समय पर रिपेयरिंग किया जाता तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।
वही हफिजुल्लाह अंसारी ने कहा कि ख़बर सुनते ही  मैं मर्माहत हूं।कि लाखों की सम्पत्ति व रुपए जलनें से भारी नुक्सान हुआ उन्होंने आश्वासन दिया है ।कि उच्च स्तरीय जांच करा कर मुआवजे की मांग करेंगे
वही मंतू शर्मा ने कहा कि समय रहते ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई  बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा सांसद कालिचरण से मांग करेंगे। इस तरह की घटना में परिजनों आर्थिक सहायता के साथ साथ बिजली विभाग से समय पर मरम्मत करें।
मौके पर मौजूद अज़ीम साहब,नासीर अंसारी, मोहम्मद, महमूद अंसारी समेत सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने पांकी समेत पंचायत स्तरीय अग्निशमन वाहन की मांग की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!