सतनाम सिंह
Also Read: झारखंड को मिला नया लोकायुक्त, न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने ली शपथ, मुख्यमंत्री रहे मौजूद।
पाकुड़: पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के तिलपहाड़ी गांव के रहने वाले 40 वर्षीय हुसैन कोड़ा का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है…शव पेड़ में लटका देख इलाके में खबर आग की तरह फैल गई… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई है…पुलिस आत्महत्या है या हत्या इसको लेकर तफ्तीश में जुटी हुई है…मौके पर पहुँची मालपहाड़ी ओपी थाना की पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना दी गई…आकर देखा तो पेड़ में लटका हुआ शव है…शव को जब्त कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है…साथ ही वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी…उन्होंने बताया मृतक तनाव में रहता था उसकी दिमागी हालत ठीक नही रहता था…फिरभी आगे मामले की जांच किया जाएगा… फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है…






