Search

April 19, 2026 9:05 pm

चाय दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध लॉटरी का खेल, पुलिस ने मारा छापा, फर्जी लॉटरी के साथ एक गिरफ्तार।

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर मोड़ के पास स्थित एक चाय दुकान में अवैध लॉटरी की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने 18 अप्रैल को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य लोग मौके से भाग निकले। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बड़ी अलीगंज निवासी मो. हालिम हुसैन के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से नागालैंड और सिक्किम स्टेट की कुल 220 लॉटरी टिकट बरामद की गई, जिनमें “डियर स्ट्रोक” के 110, “डियर नर्मदा” के 50 और “डियर रिवर” के 60 टिकट शामिल हैं। इस मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 82/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)/3(5) और लॉटरी (विनियमन) अधिनियम 1998 की धारा 7(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। छापेमारी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने किया, जिसमें सब-इंस्पेक्टर अखिलेश राम और सशस्त्र बल के जवान गौतम कुमार व मनोज कुमार दास शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!