Search

April 26, 2026 5:15 am

डाकबंगला परिसर में आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य की अध्यक्षता में बैठक की गई

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार आजसू पार्टी के मनोनीत प्रखंड कमेटी को जिला प्रधान सचिव मिथलेश ठाकुर द्वारा अधिसूचित करते हुए अंगीकार किया गया, पाकुड़िया प्रखंड के डाकबंगला परिसर में आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य अलफ्रेड सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला प्रधान सचिव मिथलेश ठाकुर और युवा नेता अफिफ अमसल शामिल हुए। कार्यक्रम में आजसू पार्टी पाकुड़िया प्रखंड कमेटी गठित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रविन्द्र मरांडी को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया और दाऊद हेमब्रम को प्रखंड सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही सुंदर सोरेन सह सचिव, फ्रांसिस हांसदा कोषाध्यक्ष, शिवराम मुर्मू उपाध्यक्ष, अल्फ्रेड टुडू उपाध्यक्ष, गिलवर्ट हांसदा संगठन सचिव तथा इग्नेसियूस मरांडी और देवीलाल मुर्मू को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। उक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया तथा प्रमाण पत्र दिया गया । रविंद्र मरांडी को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर आजसू युवा नेता उन्हे माला पहना कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। अपने मनोनयन पर रविंद्र मरांडी ने केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर और पाकुड़ आजसू जिला समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और संगठन के सभी ज़िम्मेदार लोगों को साथ लेकर केंद्रीय अध्यक्ष माननीय सुदेश महतो जी का विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की हर संभव प्रयास करूंगा। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य मनीष चौबे, मंजूर आलम, जिला प्रवक्ता शेकसादी राहमातुल्ला, जिला कोषाध्यक्ष सादाकस अली और जिला मीडिया प्रभारी अहमदुल्ला मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!